उत्तर प्रदेश दिन पर दिन दरिंदगी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। ताजा मामला रिश्तो को तार-तार कर शर्मसार कर देने वाला उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के खैरा थाना क्षेत्र का है।
जहां 4 वर्ष की मासूम बच्ची के साथ चाचा ने शराब पीकर चीज दिलाने के बहाने गोदी में उठाकर दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। वारदात के बाद बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया। चाचा फरार हो गया। जिसके बाद पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक पीड़िता के दूर के चाचा ने बच्ची को गांव में ही ट्यूबवेल के पास खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की, बच्ची का चाचा मानसिक रूप से कमजोर बताया जा रहा है। बच्ची के परिजनों की तहरीर पर दुष्कर्म व पास्को एक्ट में मामला पंजीकृत करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। बता दे ताजी जानकारी मिलने तक पीड़ित बच्ची की स्थिति में सुधार है बच्ची का उपचार चल रहा है।