उत्तर प्रदेश एक तरफ प्रशासन द्वारा मिशन शक्ति अभियान चलाकर दरिंदों के खिलाफ कार्रवाई की बात की जा रही है तो दूसरी तरफ फरेब मक्कारी जालसाजी धोखाधड़ी कर प्रेम के नाम पर शादी का झांसा देकर लड़कियों के साथ यौन शोषण के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे| ताजा मामला उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिला के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र का है| जहां 5 अप्रैल 2020 को शादी में गई किशोरी को उसी शादी में गए रिश्तेदार बादशाह ने किशोरी को प्रेम के जाल में फंसाकर शादी का झांसा दे लगातार किशोरी का शारीरिक शोषण करता रहा| जब युवती ने शादी का दबाव डाला तो आरोपी मुकर गया और उसने बातचीत करने गई पीड़िता की मां को भी जान से मारने की धमकी दी| पूरे मामले की जानकारी पुलिस को देने के बाद बांगरमऊ पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तारी की कार्रवाई की जानी है| आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पूरा मामला खुलकर सामने आ सकेगा|
उन्नाव शादी में गई किशोरी को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, शादी से मना करने पर खुलासा
loading...
loading...
loading...