उत्तर प्रदेश एक तरफ प्रशासन द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के लिए नारी शक्ति अभियान चलाया जा रहा है| तो दूसरी तरफ जिनके कंधों पर कानून व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी है वही काली करतूत कर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पर सवालिया निशान लगाने में जुटे हुए हैं|
प्रदेश के गोंडा जिले कि पुलिस लाइन में 2019 बैच की महिला सिपाही को उसके जान पहचान के 2018 मैच के सिपाही ने कमरा दिखाने के बहाने फोन से बुलाकर महिला सिपाही के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया| जिसके बाद आरोपी ने महिला सिपाही को जान से मारने की धमकी दे मामले को रफा-दफा करने का दबाव बनाया, पीड़िता के मुताबिक उसने पूरे मामले की जानकारी लिखित में एसपी को दी| लेकिन आरोपी के खिलाफ कोई पुख्ता कार्यवाही नहीं हो रही है|
जानकारी के मुताबिक महिला पुलिस कर्मी की शिकायत पर (मामला मिडिया ने आने के बाद) मुकदमा संख्या 7/ 2021 के तहत आरोपी कॉस्टेबल के खिलाफ 376 व 506 मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है गोंडा पुलिस के मुताबिक-
महिला पुलिसकर्मी के साथ हुई घटना के संबंध में #ASPGonda की बाइट @dgpup @Uppolice @AdgGkr @digdevipatan @News18UP @bstvlive pic.twitter.com/Op4khwqhGg
— Gonda Police (@gondapolice) January 13, 2021