उत्तर प्रदेश दिन पर दिन दरिंदों की दरिंदगी थमने का नाम नहीं ले रही हाथरस जैसा मामला अब उत्तर शहर के बुलंदशहर से आया है। जहां 16 वर्षीय दलित लड़की को 72 व 52 वर्षीय बुजुर्गों ने रेप का शिकार बनाया गया। लड़की के मुताबिक उसके पेट में 52 वर्षीय बल्लभ का बच्चा है आरोप के मुताबिक तीनों आरोपी ठाकुर बिरादरी से ताल्लुक रखने वाले हैं। लड़की के 4 महीने की गर्भवती होने पर पूरे मामले का हुआ खुलासा।
क्या है पूरा मामला
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर स्थिति ककोड़ थाना क्षेत्र का यह दुष्कर्म छेड़छाड़ का मामला पेचीदा है, पिछले डेढ़ साल में पीड़िता द्वारा तीन अलग-अलग लोगों द्वारा छेड़छाड़ के साथ बलात्कार की घटना को बताया गया है। इस मामले में युवकों के बजाय दुष्कर्म का गंभीर मामला 72 व 52 वर्षीय लोगों पर लगा है इसकी शुरूआत डेढ़ साल पहले से होती है जब पीड़िता का भाई ट्रेन से गिरने की वजह से दुर्घटनाग्रस्त हो गया, उसके बाद उसे एक आरोपी द्वारा एक फार्म हाउस वाले से डेढ़ लाख रुपए कर्ज दिलवाया गया था। आरोपी के मुताबिक कर्ज का पैसा मांगने गए तो विवाद के बाद आरोप लगाया गया, पीड़िता के आरोप के मुताबिक तीनों आरोपियों ने तीन अलग-अलग जगह पर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता के मुताबिक डेढ़ साल पहले 72 वर्षीय श्री चंद ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। वही 7 महीना पहले 52 वर्षीय आरोपी बल्लभ उर्फ बलबीर ने उसे खेत ने अपनी हवस का शिकार बनाया। वही 1 अक्टूबर को भी उसके साथ महेश नाम के युवक ने जो दूध लेने आता है उसके पास एक गाय। उसने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पूरे मामले का खुलासा उस समय हुआ। जब पीड़िता का शारीरिक परिवर्तन होने लगा मां ने पूछताछ के बाद संदेह होने पर डाक्टरों को दिखाया। जहां डॉक्टरों ने 4 माह की गर्भवती होने की पुष्टि की। पीड़िता के मुताबिक 7 माह पहले उसके साथ बल्लभ ने खेत में बलात्कार की घटना को अंजाम दिया था उसके पेट में जो बच्चा है वह आरोपी बल्लभ का है। अधिक जानकारी के लिए वीडियो देखे….. पार्ट-1
पार्ट-2
पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया एक अभी फरार
पूरे मामले की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से मिलने के बाद बुलंदशहर की ककोड़ पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर मुकदमा पंजीकृत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। बता दिए गैंगरेप का मामला इसलिए नहीं है क्योंकि यहां पर आरोपियों द्वारा अलग-अलग समय पर अलग-अलग स्थानों पर सिंगल सिंगल घटना यानी बलात्कार को अंजाम दिया गया है।
पूरा मामला समझने के लिए वीडियो देखकर समझने की कोशिश करिएगा पूरा मामला विस्तार से कई एंगल के साथ बताया गया है।अधिक जानकारी के लिए वीडियो देखे….. पार्ट-1
पार्ट-2
पुलिस के मुताबिक पूरे मामले में कई एंगल से निष्पक्ष जांच की जा रही है आरोप लगने के बाद 72 वा 52 वर्षीय आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।