उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से दिल को झकझोर देने वाली मां बेटे की फावड़े से काटकर डबल मर्डर कर देने की खौफनाक वारदात सामने आई है। वारदात के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत आठ लोगों को हिरासत में लेकर फावड़ा बरामद कर लिया है। बता दे इस खूनी वारदात के पीछे रिश्तो का कत्ल छिपा हुआ है।
गोरखपुर के गगहा थाना क्षेत्र के पोखरी गांव में दो भाइयों के बीच महुआ के पेड़ को लेकर आपसी विवाद चल रहा था जो कि खूनी संघर्ष में बदल गया एक भाई अरविंद ने आरोप के मुताबिक में हुए के पेड़ को दूसरे भाई को बिना जानकारी दी बेच दिया मजदूर को पेड़ काटते हुए देख दूसरा भाई राजेश मौके पर आया और पेड़ को काटते ने से रोकते हुए अपना हिस्सा मांगने लगा जिसको लेकर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई इसी दौरान राजेश दुबे ने अपने साले समेत कुछ रिश्तेदारों को बुलाकर अपने भाई व मां पर लाठी-डंडे व फावड़े से हमला बोल दिया जिसमें हमलावरों ने कलावती देवी पत्नी अरविंद दुबे 42 वर्ष व हर्ष दुबे पुत्र अरविंद दुबे 21 वर्ष पर ताबड़तोड़ धारदार हथियार से हमला कर निर्मम हत्या कर दी। जानकारी के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।
ग्रामीणों ने बताया अरविंद उनके सगे भाई राजेश दुबे के बीच पेड़ बेचने के साथ पुश्तैनी घर को लेकर विवाद चल रहा था जिसके बाद आज राजेश दुबे के ससुराल वालों ने अरविंद दुबे के घर पर हमला बोलकर कर यह निर्मम कांड कर दिया।
क्या है पूरा मामला
गोरखपुर जिले के गगहा थाना क्षेत्र स्थित पोखरी गांव में दो भाइयों के बीच महुआ के पेड़ में पुश्तैनी जमीन को लेकर विवाद चल रहा था दोनों भाई अरविंद व राजेश दुबे का आपस में कई बार विवाद हो चुका था। अरविंद दुबे ने महुआ का पेड़ भेज दिया जिसके बाद महुआ के पेड़ को कटता हुआ देख दूसरा भाई राजेश वहां आया और उसने अपना हक बताते हुए रोक लगा हिस्सा मांगने लगा जिसके बाद देखते देखते विवाद बढ़ गया। राजेश ने अपने ससुराल पक्ष के रिश्तेदारों को बुलाकर दूसरे पक्ष अरविंद दुबे पर धारदार हथियारों से हमला कर मां व बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी देखते ही देखते गांव का माहौल हो गममाय हो गया।
जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कुछ आरोपियों को हिरासत में लिया जिसके बाद पूरे विवाद मे शामिल मुख्य आरोपी समेत आठ आरोपियों को हिरासत में लिया गया है ।