उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के उझानी कोतवाली क्षेत्र में तैनात सिपाही ललित ने एएसआई राम अवतार से 10 दिन की छुट्टी मांगी है एएसआई ने 3 दिन की छुट्टी स्वीकृत की।
आरोपी सिपाही ललित
लेकिन ज्यादा छुट्टी ना देने पर सिपाही ने एएसआई को गोली मार दी जिसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली। वारदात के बाद कोतवाली में हड़कंप मच गया।
तत्काल दोनों घायलों को पुलिसकर्मियों ने जिला हॉस्पिटल बरेली ले गए जहां सूचना मिलने पर डीएम एसपी समेत आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस कई एंगल से जांच पड़ताल कर रही है।
एएसआई राम अवतार
जानकारी के मुताबिक एएसआई की स्थिति नाजुक बनी हुई है जबकि सिपाही की स्थिति खतरे से बाहर है बता दे सिपाही ने 10 दिन की छुट्टी का आवेदन किया। लेकिन एएसआई ने 3 दिन की छुट्टी दी इस दौरान सिपाही ललित की एएसआई रामअवतार से कहासुनी के बाद विवाद हो गया। जिसके बाद सिपाही ने इतने में दरोगा को गोली मार दी वह गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर पड़े। इसके बाद सिपाही ने खुद को भी गोली मार ली, जिसके बाद हड़कंप मचने के बाद दोनों को बरेली हॉस्पिटल रेफर किया गया है। जहां दरोगा की हालत गंभीर बनी हुई है जबकि सिपाही ललित खतरे से बाहर बताया जा रहा है