loading...
राजधानी लखनऊ में कोविड-19 वायरस का प्रकोप दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है डॉक्टर इसकी चेन को तोड़ने में नाकाम नजर आ रहे हैं। राजधानी स्थित KGMU के कुलपति लेफ्टिनेंट जर्नल डॉक्टर बिपिन पुरी समेत शुक्रवार सुबह 35 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है, इनमें से 11 राजधानी निवासी है। धीरे-धीरे कोविड-19 का प्रकोप राजधानी की अलग-अलग भागों में देखने को मिल रहा है, सिविल हॉस्पिटल के एक डॉक्टर व स्वास्थ्य विभाग के 4 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं जिसकी वजह से संबंधित विभाग को बंद कर सैनिटाइज कराया गया है। वही झलकारी बाई में एक नर्स व सफाई कर्मचारी समेत केजीएमयू के गैस्ट्रो विभाग के 5 स्टाफ में भी वायरस की पुष्टि हुई है। जिसके बाद विभाग को सेनीटाइज के उद्देश्य 48 घंटों के लिए बंद कर सैनिटाइज किया जाएगा।
loading...