राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों में से सर्वोच्च राजीव गांधी खेल रत्न अर्जुन द्रोणाचार्य व ध्यानचंद पुरस्कार जिन्हें हर साल 29 अगस्त को राष्ट्रपति भवन में भारत के राष्ट्रपति द्वारा उत्कृष्ट खिलाड़ियों को दिया जाता है|
के चयन के लिए कई दिग्गज खिलाड़ियों के साथ प्रशासनिक अधिकारी व पत्रकारों के संस्था वाली 12 सदस्यीय चयन समिति ने क्रिकेटर रोहित शर्मा को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिए चुना है इसके अलावा टेनिस खिलाड़ी मनिका बात्रा महिला पहलवान विनेश फोगाट व मरियप्पन थंगवेलू को खेल रत्न पुरस्कार संयुक्त रूप से प्रदान किए जाने के लिए चुना गया है। अभी जल्दी अर्जुन द्रोणाचार्य समेत सभी पुरस्कार विजेताओं के नाम को चुनने के लिए नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में चयन समिति की बैठक की गई है। जल्द इसका ऐलान होगा।
सचिन धोनी कोहली के बाद रोहित शर्मा होंगे चौथे खेल रत्न पुरस्कार विजेता
अगर बात की जाए राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड पाने वाले खिलाड़ियों की तो सचिन तेंदुलकर 1998 में, एम एस धोनी 2007, विराट कोहली को 2018 में इस अवार्ड से नवाजा गया था| इस लिहाज से क्रिकेट में राजीव गांधी खेल रत्न प्राप्त करने वाले रोहित शर्मा चौथे क्रिकेट खिलाड़ी हो जाएंगे, इस पुरस्कार को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 4 साल के अच्छे प्रदर्शन के आधार पर दिया जाता है। जिसके साथ ₹750000 की नगद राशि प्रशस्ति पत्र के साथ शल से पुरस्कृत किया जाता है। भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को 4 साल के उत्कृष्ट खेल को देखते हुए पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की याद में राजीव गांधी खेल पुरस्कार के लिए चुना गया है। वह इस खेल के साथ एशियाई स्वर्ण पदक विजेता बिंदेश फोगाट टेबल टेनिस चैंपियन मणिका बात्रा पैरालंपिक स्वर्ण विजेता मरियप्पन थंगवेलू के नाम की सिफारिश की गई है जिन्हें चुनने के बाद हर साल की भांति 29 अगस्त को राष्ट्रपति भवन में भारत के राष्ट्रपति द्वारा देना निश्चित होना है।
2007 में आयरलैंड के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट करियर का आगाज करने वाले रोहित शर्मा ने 29 वनडे शतक, 6 टेस्ट शतक और चार T20 इंटरनेशनल शतक जमाकर जमा चुके हैं 2019 वर्ल्ड कप में उनका खेल देखने लायक जिसमें उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 शतक जड़े थे। वहीं अगर पहले इंटरनेशनल शतक की बात की जाए तो उन्होंने 2010 में जिंबाब्वे के खिलाफ बुलावायो में पहला अंतरराष्ट्रीय शतक जड़ा था।