समाजवादी पार्टी के संस्थापक व सांसद मुलायम सिंह यादव व उनकी पत्नी साधना की रिपोर्ट कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई हैं। समाजवादी पार्टी ने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से इस बात की पुष्टि की है।
शुरुआती जांच में बताया जा रहा है कि मुलायम सिंह यादव में कोरोना वायरस का कोई लक्षण नहीं है। लेकिन उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने की वजह से गुड़गांव के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
जहां पर डॉक्टरों की टीम की लगातार निगरानी करेगी।
बता दे मुलायम सिंह यादव उत्तर प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री रहे हैं। वह समाजवादी पार्टी के संस्थापक और संरक्षक भी हैं उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत 1967 से की। उन्होंने सर्वप्रथम 1967 में बतौर शिक्षक पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। जिसके बाद इमरजेंसी के समय में मुलायम सिंह यादव जेल जाने के बाद विपक्ष में उनका नाम लिया जाने लगा। 1977 में पहली बार यूपी में जनता दल के मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला 1989 में पहली बार देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का कार्यभार संभाला 1992 में राजनीतिक कारणों के चलते खटपट हुई जिसके बाद 1992 में उन्होंने समाजवादी पार्टी की स्थापना की। जिसके बाद 1993 से 1995 तक वह दूसरी बार मुख्यमंत्री का कार्यभार संभाला फिर 2003 से 2007 तक वह तीसरी बार मुख्यमंत्री बने।