पाकिस्तान के कब्जे वाले बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सरकार व सेना की लाख कोशिशों के बावजूद बलोच विद्रोही लगातार हमलावर है, पाकिस्तान सरकार व सेना के अत्याचारों से परेशान बलूच विद्रोहियों ने शनिवार देर रात पाकिस्तानी पोस्ट पर हमला कर पाकिस्तान के सात जवानों की हत्या कर दी, अपनी सरकार व सेना से बौखला इमरान खान ने सीधे-सीधे हमले के 10 घंटे बाद अपनी नाकामी छिपाते हुए हमले के पीछे भारत का हाथ बताया है| बता दे बलूचिस्तान में लगातार पाकिस्तानी सेना व सरकार के अत्याचारों से परेशान लोग हथियार उठाकर इमरान सरकार व सेना को चुनौती दे रहे हैं| बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना के द्वारा किये जा रहे अत्याचार जग जाहिर है यहां पर पाकिस्तानी सेना आम लोगों के घरों में घुसकर जुल्म अत्याचार का विरोध करने पर आतंकवादी बताकर गोली मार देते हैं|
पाकिस्तानी सेना ने बयान जारी कर बताया कि बलूचिस्तान के हरनाई फ्रंटियर कोर के शारिग पोस्ट पर हुए हमले में उसके सात जवान मारे गए हैं,